- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: बारिश के कारण...
मध्य प्रदेश
Damoh: बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान, सो रहे पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल
Tara Tandi
23 Aug 2024 10:59 AM IST

x
Damoh दमोह: जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बांदकपुर वार्ड क्रमांक 10 में गुरुवार रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के अंदर सो रहे पिता और पुत्र मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बांदकपुर के बड़े तालाब के पास रहने वाले 50 वर्षीय मुन्ना ठाकुर का पुराना कच्चा मकान था, जो बारिश के कारण काफी कमजोर हो गया था। गुरुवार रात को अचानक मकान का छप्पर और दीवार गिर गई, जिससे अंदर सो रहे मुन्ना ठाकुर और उनके 25 वर्षीय पुत्र हैरान ठाकुर मलबे में दबकर घायल हो गए।
हादसे के बाद घर के अन्य सदस्य जागे और उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद घायल पिता-पुत्र को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मुन्ना ठाकुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
बता दें कि बारिश के मौसम में कच्चे मकान लगातार धराशाई हो रहे हैं। ऐसे हादसे से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जर्जर मकानों की पहचान की जा रही है। इन मकानों में लोग निवास कर रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
TagsDamoh बारिशकारण गिरा कच्चा मकानसो रहे पितापुत्र गंभीर रूप घायलDamoh: Due to raina kutcha house collapsedsleeping father and son seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





