मध्य प्रदेश

Damoh: नदी में नहाते वक्त बच्चे को मगरमच्छ ने निगला

Sanjna Verma
13 July 2024 4:42 PM IST
Damoh: नदी में नहाते वक्त बच्चे को मगरमच्छ ने निगला
x
Damoh दमोह: दमोह जिले में 8 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगल लिया और उसे गहरे पानी में लेकर चला गया है। घटना शनिवार की है यह घटना हटरी गांव में आने वाली व्यारमा नदी की है। नदी के किनारे मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी मौके पर SDRF की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन बच्चे का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ झाड़ी में छिपकर बैठा था। कृष्ण सिंह जैसे ही घाट पर नहाने के लिए गया मगरमच्छ ने झपट्टा मार दिया।
मगरमच्छ बच्चे को जबड़े में दबाकर गहरे पानी की तरफ ले गया। कृष्णा अपने पिता अर्जुन लोधी के साथ नदी में नहा रहा था। व्यारमा नदी में एक व्यक्ति पर एक दिन पहले ही मगरमच्छ ने हमला किया था जिससे वह घायल हो गया था। SDRF की टीम वन विभाग के साथ मिलकर रेस्क्यू कर रही है।लेकिन अभी बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। दमोह में मगरमच्छों के हमला करने की घटना लगातार सामने आ रही है। शुक्रवार को 45 साल के एक व्यक्ति बबलू पटेल पर भी ब्यारमा नदी में मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Next Story