मध्य प्रदेश

Damoh: ट्रैक्टर के सामने आई गाय अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा वाहन , ड्राइवर घायल

Tara Tandi
4 March 2025 3:48 PM IST
Damoh: ट्रैक्टर के सामने आई गाय अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा वाहन , ड्राइवर घायल
x
Damoh दमोह : जिले के बटियागढ़ में जूड़ी नदी पुल पर सामने से आ रही गाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया घटना में घनश्यामपुरा निवासी चालक फिरोज खान उम्र 28 गंभीर रूप से घायल हो गया गनीमत रही कि जहां ट्रैक्टर गिरा, वहां गहराई कम थी सीमेंट से भरी ट्रॉली पुल पर ही अटक गई.
घटना सोमवार दोपहर की है घनश्यामपुरा के व्यापारी राकेश जैन बटियागढ़ में अनाज बेचने आए थे वापसी में वे ट्रॉली में सीमेंट भरकर ले जा रहे थे इसी दौरान पुल पर गाय आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया घायल चालक को पहले बटियागढ़ अस्पताल ले जाया गया प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.उनका इलाज जारी है
Next Story