मध्य प्रदेश

डकैत गैंग: स्कूल सुरक्षाकर्मी से मारपीट कर लूटी रायफल, सिपाही घायल

Kunti Dhruw
6 Jan 2022 2:16 PM GMT
डकैत गैंग: स्कूल सुरक्षाकर्मी से मारपीट कर लूटी रायफल, सिपाही घायल
x
इंदौर में अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं।

इंदौर में अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बड़गौदा थानांतर्गत में छह डकैतों ने पहले एक स्कूल में घुसकर वारदात करने की कोशिश की और जब कामयाब नहीं हुए तो स्कूल के सुरक्षाकर्मी से मारपीट कर उसकी रायफल छीन ली। इसके बाद घटना की सूचना पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी ने पीछा किया तो उससे भी वे भिड़ गए। इसमें पुलिसकर्मी की इनसॉस रायफल भी छीनी और फरार हो गए। इसमें पुलिस जवान को चोट आई है।

इंदौर के पास महू के बड़गौंदा थाना क्षेत्र में देर रात गश्त कर रहे पुलिस जवानो पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। ये बदमाश एक लूट को अंजाम देकर भाग रहे थे कि पुलिस से उनका आमना-सामना हो गया। यह घटना पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर गांव लिपलासिया के पास मुख्यमार्ग पर हुई। इस दौरान इन छह बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और उनकी इनसॉस रायफल छीन ली। इस हमले में एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट आई है। बताया जाता है कि यह वे ही बदमाश हैं, जिन्होंने इस घटना से पहले एक निजी स्कूल में घुसने के लिये सुरक्षाकर्मी पर हमला किया था। और उसकी भी रायफल छीन कर ले गए थे ।
घटना के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
जानकारी मिलते ही इंदौर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह बिरदे ने घायल पुलिस जवान से मिलकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार रात करीब दो से तीन बजे की ये घटना है। जब अज्ञात बदमाश बेरछा रोड पर स्थित कर्नल्स एकेडमी नाम के एक स्कूल में लूट की नियत से पहुंचे। जहां पर स्कूल के सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोका तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी दो नाली बंदूक छीनकर भाग गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने तुरंत ही पुलिस को जानकारी दी। इसी दौरान बड़गौंदा थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे जवानों का ही बदमाशों से आमना-सामना हो गया। यहां पर जब जवानों ने इन्हें पकड़ना चाहा तो सभी बदमाश दोनों पुलिस जवानों पर टूट पड़े और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बंदूक की बट से एक पुलिसकर्मी के सिर पर हमला कर दिया। इसमें एसएएफ का एक जवान राजेंद्र जाट घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story