मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में चक्रवात के सक्रिय होने के आसार, ओलावृष्टि होने की संभावना

Ritisha Jaiswal
4 Jan 2022 1:25 PM GMT
मध्य प्रदेश 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में चक्रवात के सक्रिय होने के आसार, ओलावृष्टि होने की संभावना
x
मध्य प्रदेश में मौसम फिर करवट ले रहा है। 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में चक्रवात के सक्रिय होने के आसार बताए जा रहे हैं

मध्य प्रदेश में मौसम फिर करवट ले रहा है। 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में चक्रवात के सक्रिय होने के आसार बताए जा रहे हैं। इसका असर मध्य प्रदेश के राजस्थान से सटे जिलों में साफ दिखाई देगा। 10 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि होने की संभावना है। भोपाल और इंदौर में गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक सतना और जबलपुर जिलों में हल्का कोहरा रहा। वहीं ग्वालियर जिले में मध्यम स्तर का कोहरा दिखाई दिया। ज्यादातर संभागों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा है। नौगांव में पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा और यह प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। अन्य जगहों की बात करें तो पचमढ़ी में 5.0, ग्वालियर में 6, रीवा और उमरिया में 6.2, खजुराहो में 6.6 और रायसेन में 6.7 सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि 5 जनवरी से पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवात बनने जा रहा है। इसका सीधा असर मध्य प्रदेश पर पड़ेगा। 6 जनवरी को इसका असर उत्तर-पश्चिमी भारत पर दिखेगा। राजस्थान और आसपास के इलाकों में इससे बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दिख सकती है।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story