- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- राजधानी में भोपाल सहित...
मध्य प्रदेश
राजधानी में भोपाल सहित प्रदेश भर के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Tara Tandi
8 March 2024 6:49 PM IST

x
भोपाल। महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज मध्यप्रदेश में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर के शिवालयों में सुबह से शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस पावन मौके पर तमाम मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गयी है। राजधानी भोपाल के गुफा मंदिर सहित अन्य शिवालयों ने सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं भोजपुर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। लोग पूर्ण श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अभिषेक कर रहे हैं। इस पावन मौके पर मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गयी है। त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सभी तरह की सुरक्षा इंतेजाम किए गए हैं।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस पावन पर्व पर भगवान शिव की कृपा आप सभी पर बनी रहे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सराजधानी में भोपाल सहित प्रदेश भर के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
भी को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही मत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Tagsराजधानीभोपाल सहित प्रदेश भरशिवालयों उमड़ी भक्तों भीड़Crowds of devotees gathered at Shiva temples across the state including the capital Bhopalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





