मध्य प्रदेश

कुएं में गिरा मगरमच्छ, रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकालकर छोड़ा नदी में

Ritisha Jaiswal
13 March 2022 9:01 AM GMT
कुएं में गिरा मगरमच्छ, रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकालकर छोड़ा नदी में
x
चंबल नदी के किनारे बसे गांवों में मगरमच्छ और घड़ियालों के घुसने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

चंबल नदी के किनारे बसे गांवों में मगरमच्छ और घड़ियालों के घुसने की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार रात जिले के बाबुल्दा गांव के एक किसान के खेत में बने कुएं में मगरमच्छ गिर गया। गांव में मगरमच्छ होने की खबर से दहशत फैल गई। लोग कुएं के चारों ओर उसे देखने के लिए इकट्ठा हो गए। वन विभाग ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा। मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

आठ फीट का था मगरमच्छ
घटना मंदसौर के भानपुरा तहसील के बाबुल्दा गांव की बताई जा रही है। यहां शनिवार को किसान ईश्वरलाल के खेत में करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। किसान ने मगरमच्छ को खेत से भगाने की कोशिश की तो वह खेत में ही बने कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे कुएं से निकालकर चंबल नदी में छोड़ा गया।
राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य में 886 मगरमच्छ
राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य में जलीय जानवरों का संरक्षण किया जाता है। चंबल नदी में मगरमच्छ और घड़ियाल बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। हालिया जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अभ्यारण्य में करीब 886 मगरमच्छ मौजूद हैं। अभयारण्य चंबल नदी के मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमाओं में फैला है।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story