मध्य प्रदेश

Crime: बेटे ने की पिता की चाकू मारकर हत्या

Sanjna Verma
30 Jun 2024 11:09 PM IST
Crime: बेटे ने की पिता की चाकू मारकर हत्या
x
INDOREइंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बेटे द्वारा पिता की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला राजेंद्र नगर क्षेत्र का है POLICE ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शूरु कर दी है। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक बेटे ने बाप को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल बाप और बेटे का विवाद हो गया था इस दौरान बेटे ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया और घायल कर दिया।
इस के बाद घायल पिता को HOSPITAL भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई एडिशनल डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिता कमल ने दूसरी शादी कर ली थी। जिसको लेकर पिता से बेटे का विवाद हो गया और वह नाराज था विवाद इतना बढ़ गया की बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।
फिलहाल पुलिस ने मामला कायम कर शव को POSTMARTEM के लिए भेज दिया है। बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। यह घटना इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आने वाले कुंदन नगर की है। बताया जा रहा है कि कमल की दूसरी पत्नी निशा से अमन की पत्नी की अनबन चलती रहती थी। राजेंद्र नगर थाना पुलिस आरोपी अमन की तलाश कर रही है।
Next Story