- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Crime: पत्नी को हथौड़ा...
मध्य प्रदेश
Crime: पत्नी को हथौड़ा मार हत्या फिर पति ने किया सुसाइड
Sanjna Verma
25 July 2024 12:27 AM IST

x
उज्जैन Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लेकोड़ा में पति ने हथौड़े से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों अकेले रहते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बीती रात झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया।
उज्जैन एसपी के अनुसार, लेकोड़ा में रहने वाले अर्जुन मोंगिया (37) और उसकी पत्नी धापू बाई (35) की आत्महत्या की खबर आई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर धापू बाई की लाश जमीन पर पड़ी मिली। अर्जुन फंदे पर लटका था। शुरूआती जांच में पता चला कि अर्जुन ने धापू बाई के सिर पर बेरहमी से हथौड़े से कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद अर्जुन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।फिलहाल, पुलिस ने दोनों के शव को उज्जैन के जिला अस्पताल में postmartem के लिए भिजवाया है। धापू बाई अर्जुन की दूसरी पत्नी थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। घटना के एक दिन पहले भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
TagsMP Crimeपत्नीहथौड़ाहत्यापतिसुसाइडwifehammermurderhusbandsuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





