मध्य प्रदेश

Crime: 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Sanjna Verma
22 Aug 2024 10:25 AM GMT
Crime: 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
x
सतना Satna: मध्यप्रदेश के सतना जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय एक मासूम बच्ची को आरोपी चंदन सिंह उठाकर अपने घर ले गया था। परंतु बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पीड़ित बच्ची की मां पहुंच गई। पीड़िता ने मां को बताया कि आरोपी उसके साथ गलत काम कर रहा था। बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया।
टीआई परिहार के मुताबिक, उचेहरा क्षेत्र का एक परिवार कुछ समय पहले सतना आकर Civil Line क्षेत्र में किराए पर आकर रह रहा था। इस परिवार की बच्ची बुधवार दोपहर को लगभग ढाई बजे घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी चंदन सिंह (45) की नीयत बिगड़ गई। उसने बच्ची को अकेले देखकर खिलाने के बहाने उठा लिया और सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। लेकिन इस दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर माता-पिता उसे खोजते हुए मौके पर पहुंच गए, जिनको देखकर आरोपी घबरा गया और मासूम को छोडकर भाग निकला। इसके बाद परिजनों ने बिना देरी पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अलग अलग टीमें दौड़ाई और कुछ घंटों की मेहनत के बाद आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Next Story