मध्य प्रदेश

नहर में छलांग लगा कर कपल ने की खुदकुशी, रस्सी से बंधे मिले दोनों के शव

Rani Sahu
25 May 2022 4:35 PM GMT
नहर में छलांग लगा कर कपल ने की खुदकुशी, रस्सी से बंधे मिले दोनों के शव
x
मध्य प्रदेश के खरगोन में एक कपल ने ओमकरेश्वर बांध की मुख्य नहर में छलांग लगा कर खुदकुशी कर ली

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक कपल ने ओमकरेश्वर बांध की मुख्य नहर में छलांग लगा कर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव रस्सी से बंधे मिले हैं। घटना स्थल के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा कि प्रेम-प्रसंग के कारण वह आत्महत्या कर रहे हैं। शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों ही खंडवा नगर निगम के रामेश्वर बगीचा के जोन क्रमांक-6 में सफाई संरक्षक के पद पर पदस्थ थे।

बताया जा रहा है कि खरगोन मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर परियोजना की मुख्य नहर में कूदकर 45 वर्षीय नेमीचंद बोयत और 35 वर्षीय ज्योति तायड़े ने सुसाइड कर लिया। दोनों के शव घटना के एक दिन बाद पम्पिंग स्टेशन के पास मिले हैं।
दोनों के शव बहते हुए ओंकारेश्वर उद्वहन नहर परियोजना के सिरलाय पम्पिंग स्टेशन के पास जंक्शन में लगी जाली में अटक गए थे। पहले ऊपर केवल महिला का शव ही नजर आ रहा था, लेकिन जब गोताखोर शव निकालने के लिए नहर में उतरे तो पता चला की साथ में एक युवक का शव भी महिला के साथ रस्सी से बंधा हुआ है।
दोनों के शव को बाहर निकालकर पुलिस द्वारा युवक के कपड़ो की तलाशी ली गई तब उसमें एक सुसाइड नोट मिला। इसमें दोनों ने एक साथ 24 मई को प्रेम-प्रसंग के चलते सुसाइड करने का जिक्र किया है। बुधवार दोपहर को शव दिखने पर पम्पिंग स्टेशन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस- कर्मियो ने पंचनामा बनाकर दोनों शव को बड़वाह अस्पताल लाया है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है। खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को बड़वाह स्थित नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ही डेड बॉडी को बाहर निकाल लिया है।
दोनों ही डेड बॉडी रस्सी से एक दूसरे से बंधी हुई थी। उनके पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हो गई है। दोनों ही शव नहर में आगे से बहकर पंपिंग स्टेशन की जाली में फंसे हुए मिले हैं।
एसपी ने बताया कि उनके पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। जिसके आधार पर फिलहाल मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। दोनों ही खंडवा जिले के रहने वाले हैं इसलिए खंडवा पुलिस को सूचित किया गया है।


Next Story