मध्य प्रदेश

24 फरवरी को पटवारी भर्ती के लिए जिलों में की जाएगी काउंसलिंग

Admindelhi1
19 Feb 2024 12:25 PM IST
24 फरवरी को पटवारी भर्ती के लिए जिलों में की जाएगी काउंसलिंग
x
पटवारी भर्ती

भोपाल: पटवारी भर्ती के हाल ही में घोषित परिणाम को क्लीन चिट मिलते ही राजस्व विभाग ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। रविवार को चयनित उम्मीदवारों को आवंटित जिले की जानकारी कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर डाल दी गई है। राजस्व विभाग के प्रमुख निकुंज श्रीवास्तव ने बताया कि 24 फरवरी को चयनित उम्मीदवारों को आवंटित जिलों में काउंसलिंग रखी गई है।

सभी चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज 2 स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ लेकर तय वक्त पर आवंटी जिलों में पहुंचना होगा। जो भी चयनित तय वक्त पर जिलों की काउंसलिंग में उपस्थिति दर्ज नहीं कराएगा, उसकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।

Next Story