मध्य प्रदेश

शराब ठेके को लेकर हुए विवाद ठेकेदार की हत्या, आरोपी फरार

Teja
22 May 2022 10:33 AM GMT
शराब ठेके को लेकर हुए विवाद ठेकेदार की हत्या, आरोपी फरार
x
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल ग्राम बरखेड़ा में शराब ठेके पर शुरु हुआ

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल ग्राम बरखेड़ा में शराब ठेके पर शुरु हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि ठेकेदार की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हर तरफ हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

जानकारी के अनुसार बरखेड़ा में शक्ति सिंह चुंडावत निवासी ग्राम बोरखेड़ा जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) ने अन्य पार्टनरों के साथ इस वर्ष ग्राम बरखेड़ा की शराब दुकान का ठेका लिया है। लोकेंद्र के स्वजन का आरोप है कि दुकान का ठेका लेने से पुराना ठेकेदार नाराज चल रहा था और आए दिन इन दोंनों के बीच विवाद होता रहता था।
शनिवार की रात को भी ठेकेदार आराम से अपनी दुकान बंद कर रहा था तभी रास्ते में रात करीब 12 बजे ग्राम बामनखेड़ी के पास करीब आधा दर्जन लोगो ने मिलकर शक्ति सिंह को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। उसके साथ जमकर मारपीट की गई। किसी भरी वस्तु से उस पर वार किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसकी स्थिति देखते हुए आरोपी फरार हो गए थोड़ी देर बाद जब ग्रामीण आए तो उन्होंने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को भी जानकारी दे दी। गंभीर चोट होने के कारण ठेकेदार की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई और हड़कंप मच गया। मृत्यु की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों के रोंगते खड़े हो गए और उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया।
खबर फैलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आलोट के सरकारी अस्पताल में रविवार सुबह शक्ति सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव शक्ति सिंह चूंडावत के स्वजन को सौंप दिया गया। वे शव गांव ले गए और अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Next Story