- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh में नर्स का...
मध्य प्रदेश
Damoh में नर्स का विवादित रवैया, गर्भवती महिला के पति से की मारपीट
Tara Tandi
12 Jun 2025 5:44 PM IST

x
Damoh दमोह: जिले के रनेह थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नर्स ने बस रुकवाकर उसमें बैठे एक युवक की लात-घूंसे और चप्पलों से पिटाई कर दी. पीड़ित ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे पन्ना जिले के मुहरा टपरियन गांव निवासी महेंद्र सिंह लोधी अपनी गर्भवती पत्नी सपना लोधी को इलाज के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र रनेह लेकर पहुंचे थे. केंद्र में उपस्थित नर्स नीलम यादव उस समय किसी कार्य से बाहर जा रही थीं. उन्होंने चेकअप अगले दिन कराने की बात कही. लेकिन पत्नी की हालत को देखते हुए महेंद्र सिंह ने तत्काल इलाज की गुहार लगाई और इलाज न होने पर शिकायत करने की बात कही.
इसी बात पर नर्स भड़क उठीं और गाली-गलौज करने लगीं. इसके बाद महेंद्र अपनी पत्नी को लेकर बस से गांव लौटने लगे. नर्स का गुस्सा यहीं नहीं थमा, उन्होंने बस चालक से संपर्क कर बस को रास्ते में रुकवाया और युवक की चप्पलों, लातों और घूंसे से पिटाई कर दी। फिर उसे बस से नीचे उतारकर भी गाली-गलौज और धमकियां दीं. इस दौरान बस स्टाफ ने भी पीड़ित के साथ मारपीट की.
घटना का वीडियो किसी यात्री ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में नर्स को बस के अंदर मारपीट करते और अशब्दों का प्रयोग करते हुए साफ देखा जा सकता है.
पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद रनेह थाना पुलिस ने पीड़ित को थाने बुलाया और सामान्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस पर अभद्रता, पैसे मांगने और गंभीर धाराओं में फंसाने की धमकी का आरोप लगाते हुए एसपी को लिखित शिकायत सौंपी है.
वहीं, नर्स नीलम यादव ने सफाई दी है कि महेंद्र सिंह स्वास्थ्य केंद्र में शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराई है. रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह ने भी नर्स की शिकायत के आधार पर महेंद्र को पकड़े जाने की पुष्टि की है.
TagsDamoh नर्सविवादित रवैयागर्भवती महिलापति मारपीटDamoh nursecontroversial attitudepregnant womanhusband assaultजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





