- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शताब्दी एक्सप्रेस पर...
मध्य प्रदेश
शताब्दी एक्सप्रेस पर लगातार पथराव, एक सप्ताह में पांचवीं बार हुई घटना
Saba Naaz
26 Jun 2025 8:51 PM IST

x
Gwalior ग्वालियर : ग्वालियर से भोपाल आने-जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते पांच दिन में ट्रेन पर पथराव की पांच घटनाएं हो चुकी हैं।
ताजा मामला भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस का है, जिस पर एक बार फिर ललितपुर से झांसी के बीच पथराव हुआ। अज्ञात बदमाशों ने C6 कोच पर पत्थर बरसाए, जिससे कोच की खिड़की का कांच टूट गया। घटना के बाद कोच में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई और भय का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन घटनाओं के पीछे किस बदमाश गैंग का हाथ है। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को घटना की जानकारी मिली थी।
यात्रियों से जानकारी लेकर आरपीएफ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में शताब्दी एक्सप्रेस पर यह पांचवीं पथराव की घटना है। मंगलवार को विदिशा के पास मंडी बामौरा स्टेशन के समीप बरेठ और कल्हार के बीच ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे, जिसमें C4 कोच की खिड़की का कांच टूट गया था।
रविवार रात ग्वालियर स्टेशन पार करने के बाद, बिरला नगर और रायरू स्टेशन के बीच ट्रेन पर पथराव हुआ था, जिसमें AC कोच C5 की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस घटना में साइड विंडो सीट पर बैठी महिला यात्री बुरी तरह घबरा गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से यात्री डरे हुए हैं। रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Tagsशताब्दी एक्सप्रेसपथरावघटनाshatabdi expressstone peltingincidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





