- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- आरआई की पिटाई के खिलाफ...
आरआई की पिटाई के खिलाफ कॉन्स्टेबल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

KHARGON खरगोन: जिले की डीआरपी लाइन में रक्षित निरीक्षक (RI) सौरभ कुशवाह द्वारा एक कॉन्स्टेबल की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरआई ने कुत्ते संभालने को लेकर विवाद के चलते कॉन्स्टेबल राहुल चौहान को बेल्ट से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित कॉन्स्टेबल राहुल चौहान ने अजाक थाने में आरआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आरआई के पास दो डॉगी हैं, जिनमें से एक छोटा कुत्ता कहीं चला गया था। आरआई ने ढूंढने के बाद भी कुत्ता नहीं मिलने पर रात 1 बजे राहुल के घर आए और उन्हें अपने घर ले जाकर कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके परिवार और समाज को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणियां की गईं।
राहुल की पत्नी जयश्री ने भी घटना की पुष्टि की और कहा कि जब वह अपने पति के साथ कारण जानने गईं, तो उन्हें भी जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। उन्होंने बताया कि कुत्ता बाद में मिल गया था, लेकिन इसके बावजूद राहुल को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि वीडियो और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना कानून और अनुशासन के उल्लंघन के मामलों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।





