x
Indore इंदौर: दो माह के बच्चे का सौदा करने के आरोप में गिरफ्तार महिलाओं के मोबाइल में चौंकाने वाली चैटिंग मिली है। महिलाएं समलैंगिक गिरोह की सदस्य है। दो महिलाओं की आपत्तिजनक चैटिंग मिली है। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। शुक्रवार को बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाया और बच्चे की मां को जेल भेज दिया। रावजी बाजार पुलिस ने रितेश व्यास (आजाद नगर) की शिकायत पर प्रमिला साहू,वंदना मकवाना,पूजा वर्मा,नीलम वर्मा,नीतू शुक्ला,रानू उर्फ पूजा नागदा,संतोष शर्मा,विजय मोगकार,वीरेश जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
महिलाएं बच्चे बेचने का कर रही थीं धंधा
शुक्रवार को सोनू बेन को भी जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपित महिला प्रिया राठी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला महिलाएं संगठित रुप से बच्चा बेचने और फर्जी शादियां करवा कर ठगी करने का धंधा कर रही थी। एडिशनल डीसीपी जोन-4 दीशेष अग्रवाल के मुताबिक प्रमिला केयर टेकर सेंटर चलाती है। नीलम आईवीएफ सेंटर और नीतू मैरिज ब्यूरो चलाती थी। आरोपित महिलाओं ने ऑफिस भी खोल लिए थे। उसकी आड़ में फर्जी शादी करवा कर लोगों से ठगी करती थी।
सोनू का है दो महीने का बच्चा
कुछ समय पूर्व गैंग की सदस्य नीतू से उज्जैन की सोनू बेन और प्रिया संपर्क में आई। सोनू की पहली शादी गुजरात में हुई है। पति से मां के पास आई पर उसने दूसरी शादी कर ली। सोनू उज्जैन में रहने वाली नानी के साथ रहने लगी। इसी दौरान रामेश्वर से संपर्क हुआ। सोनू का दो महीने का बच्चा है। प्रिया ने नीतू के माध्यम से सोनू की शादी करवाने की साजिश की। आरोपित महिलाओं ने एकमत होकर सोनू के बच्चे को बेचने के लिए ग्राहक ढूंढना शुरु किया। टीआई उमेश यादव के मुताबिक अभी कईं लोग राडार पर है। पुलिस कॉल डिटेल और चैटिंग की जांच कर रही है।
TagsIndore मासूम सौदे साजिशमां आरोपी महिलापुलिस पकड़ाIndore Innocent deal conspiracymother accused womanpolice caughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





