मध्य प्रदेश

31 मार्च 2024 से इंदौर से लक्षद्वीप के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध होगी

Admindelhi1
22 March 2024 6:43 AM GMT
31 मार्च 2024 से इंदौर से लक्षद्वीप के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध होगी
x
लक्षद्वीप जाने वाले यात्री इंदौर से ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर यात्रा कर सकेंगे

इंदौर: इंदौर से लक्षद्वीप जाने के लिए अब सीधी उड़ान मिल सकेगी। इंडिगो एयर लाइंस बेंगलुरु से लक्षद्वीप के लिए 31 मार्च से उड़ान शुरू करने जा रहा है। एयरलाइंस ने इंदौर को भी इस उड़ान सेवा से जोड़ा है। लक्षद्वीप जाने वाले यात्री इंदौर से ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर यात्रा कर सकेंगे

। घरेलू उड़ान में जहां यात्री 15 किलो वजन तक का लगेज ले जा सकते हैं, वहीं लक्षद्वीप जाने वाले प्रत्येक यात्री को 30 किलो तक लगेज साथ ले जाने की अनुमति होगी। इंदौर से लक्षद्वीप जाने वाले यात्रियों का लगेज भी इंदौर से ही लोड होगा। हालांकि बेंगलुरु पहुंचकर यात्रियों को विमान बदलना होगा। करीब 7.30 घंटे में यात्री इंदौर से सीधे लक्षद्वीप पहुंच सकेंगे।

अभी कोच्चि से लक्षद्वीप दो फ्लाइट ही जाती हैं

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया इंडिगो की नई उड़ान 6ई-7271 और 7272 बेंगलुरु से सुबह 10.25 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे लक्षद्वीप के अगाती एयरपोर्ट पहुंचेगी। अभी भारत से लक्षद्वीप जाने के लिए सिर्फ कोच्चि से दो उड़ानें उपलब्ध हैं। इंडिगो की नई फ्लाइट बेंगलुरु से शुरू होने से पूरे देश के यात्रियों को फायदा मिलेगा।

35 हजार रुपए का खर्च

यदि इंदौर से कोई यात्री इकोनॉमी क्लास से लक्षद्वीप जाता है तो उसे इंदौर से आने-जाने में लगभग 35 हजार रुपए का खर्च करना होंगे। कंपनी की वेबसाइट पर इंदौर से बेंगलुरु होते हुए लक्षद्वीप जाने-आने का किराया 35,500 रुपए है। इंदौर से बेंगलुरु और बेंगलुरु से अगाती के लिए फ्लाइट का किराया 12 हजार 900 से लेकर 22 हजार रुपए तक है। वहीं अगाती से बेंगलुरु के लिए किराया 15 से लेकर 24 हजार रुपए तक है। सीजन के हिसाब से किराए में बदलाव हो सकता है।

Next Story