- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मुरैना में कांग्रेस ने...
मध्य प्रदेश
मुरैना में कांग्रेस ने मारी बाजी, राधारमण डंडौतिया बने सभापति
Shantanu Roy
5 Aug 2022 11:33 AM GMT

x
बड़ी खबर
मुरैना। मुरैना नगर निगम में महापौर पद पर कब्जा करने के बाद आज सभापति पद पर भी कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया। कांग्रेस के राधारमण डंडौतिया को 27 वोट मिले जबकि भाजपा की भावना हर्षाना को 21 वोट मिले। इस जीत से कांग्रेसियों में हर्ष का वातावरण है। कांग्रेस के पास महापौर सहित 31 वोट थे। कांग्रेस के 4 वोटों की क्रास वोटिंग हुई। नगर निगम में 47 पार्षद तथा एक महापौर सहित कुल 48 मतदाता थे। मुरैना जिला में आज तीन नगरीय निकाय में भाजपा व एक पर कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। झुंडपुरा में कांग्रेस तथा कैलारस, पोरसा, सबलगढ़ में भाजपा ने जीत हासिल की।

Shantanu Roy
Next Story