- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कांग्रेस विधायक का...
कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार, रेप मामले में 6 महीने से था फरार

इंदौर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में चर्चित रेप केस (Rape Case) के आरोपी करण मोरवाल (Karan Morwal) को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है. बड़नगर से कांग्रेस विधायक (Congress MLA) मुरली मोरवाल (Murli Morwal) के बेटे करण को मक्सी से गिरफ्तार किया गया है. एक युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत कई गम्भीर धाराओं में करण के खिलाफ केस दर्ज किया था. विधायक का आरोपी बेटा लंबे समय से फरार था. पुलिस ने उसका पता बताने वाले के लिए इनात की घोषणा भी की थी. इसके बाद इंदौर पुलिस को सफलता मिली है. करण मोरवाल को मक्सी में पुलिस महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी इसी साल के 2 अप्रैल से ही फरार था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





