मध्य प्रदेश

पब में कांग्रेस नेताओं ने मारा छापा, मैनेजर पर लगाया गंभीर आरोप

Shantanu Roy
8 May 2022 4:34 PM GMT
पब में कांग्रेस नेताओं ने मारा छापा, मैनेजर पर लगाया गंभीर आरोप
x
बड़ी खबर

इंदौर। देर रात शराब परोसने वाले पब पर कांग्रेस नेताओं ने छापा मारा। ग्राहक बनकर पब में एंट्री ली और पुलिस बुलाई। इसके बाद पुलिस और पब संस्कृति के खिलाफ नारेबाजी की।पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। कनाड़िया पुलिस के मुताबिक स्नो सिटी स्थित मिस्टर स्काल पब में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। पुलिस ने कुछ युवकों को ग्राहक बनाकर भेजा तो लोग शराब पीते हुए मिले।

पुलिस ने मौके से मैनेजर अंकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया। युवक कांग्रेस महासचिव अभिजीत पांडे के मुताबिक कांग्रेस नशा विरोधी अभियान चला रही है।विजयनगर,कनाड़िया और तुकोगंज क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से देर रात पब चल रहे है।अफसर तो 12 बजे पब बंद करने के लिए गाइड लाइन जारी कर चुके है। शनिवार को भी मिस्टर स्काल पब एंड बार में 12 बजे बाद शराब पार्टी चल रही थी।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story