मध्य प्रदेश

पत्नी की हत्या कर फरार हुए कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया को ग्वालियर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

Teja
27 Jun 2022 3:12 PM GMT
पत्नी की हत्या कर फरार हुए कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया को ग्वालियर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
x
कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया गिरफ्तार

पत्नी की हत्या कर फरार हुए कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया को ग्वालियर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कांग्रेस नेता 2 जून को पत्नी की हत्या करने के बाद से ही फरार था।कांग्रेस का पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ऋषभ भदौरिया कथित तौर पर 2 जून को अपनी पत्नी भावना की अपने घर में ही हत्या कर फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही थीं। पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।

पुलिस को इनपुट मिला था कि ऋषभ मैनपुरी उत्तर प्रदेश के बेवर में छिपा है। पिन पॉइंट लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मैनपुरी जाकर ऋषभ भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने की है।बता दें कि, बीती 2 जून की देर रात करीब 2 बजे पत्नी भावना से विवाद होने के बाद ऋषभ ने उस पर पर तीन गोलियां चलाई थीं। इनमें से एक गोली पत्नी भावना के दाएं गाल से होती हुई सिर में धंसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के समय ऋषभ का छह साल का मासूम बेटा और आठ साल की मासूम बेटी भी वहीं मौजूद थे।
ग्वालियर क्राइम ब्रांच के एसपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि बताया जाता है कि ऋषभ भदौरिया को अपनी पत्नी के अफेयर का शक था। पत्नी के मोबाइल को लेकर भी दोनों में अक्सर विवाद होता था। ऋषभ आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखने जैसे मामले पुलिस थानों में दर्ज हैं। ऋषभ भदौरिया 2001 में हुई अपनी बहन की हत्या में भी आरोपी है और 2 अप्रैल 2020 की हिंसा में भी ऋषभ पर मामले दर्ज हैं।




Next Story