मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस यहां से बनाने जा रही है अपनी पकड़

Ashwandewangan
7 Jun 2023 12:31 AM IST
मध्य प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस यहां से बनाने जा रही है अपनी पकड़
x

साल 2023 के अंत तक मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस पिछली बार जिन क्षेत्रों में हार मिली थी उसे अभी से मजबूत करने में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अपने सबसे कमजोर इलाके बुंदेलखंड पर नजर बनाए हुए है। ऐसे में कांग्रेस के कई बड़े और दिग्गज नेता पिछले कुछ समय से बुंदेलखंड का दौरा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की 29 विधानसभा सीटें इस बुंदेलखंड इलाके में आती हैं। यहां पर फ़िलहाल अभी बीजेपी ने 19 सीटों पर जीतकर अपना कब्ज़ा जमाया हुआ है। इसके साथ ही 8 सीटों पर कांग्रेस का अधिपत्य है वहीं 1 सीट पर समाजवादी पार्टी और 1 पर बीएसपी के उम्मीदवार जीतें हुए हैं। अगर देखा जाए तो कांग्रेस के हिसाब से बीजेपी यहां काफी अच्छी स्थिति में है।

कांग्रेस के पास नहीं है कोई बड़ा चेहरा

आपको बताते चलें कि फिलहाल इस समय कांग्रेस के पास में इस इलाके से कोई भी बड़ा चेहरा नहीं है। कुछ समय पहले तक कद्दावर नेता के तौर पर सत्यव्रत चतुर्वेदी यहां कांग्रेस का झंडा बुलंद किया करते थे लेकिन अब उन्होंने भी राजनीती से दूरी बना रखी है। वहीं अगर बीजेपी की तरफ निगाह दौड़ाए तो विष्णु दत्त शर्मा जो इस समय वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष है वो इसी इलाके से आते हैं। इसके साथ ही प्रह्लाद पटेल भी यही से हैं और उमा भारती भी इसी क्षेत्र से आती हैं। वहीं शिवराज सरकार के भी पांच से ज्यादा मंत्री यही से आते हैं। ऐसे में कांग्रेस भी अब यहां अपनी पकड़ बनाने में जुट गई है।

ये सात जिले आते हैं

बुंदेलखंड की अगर हम बात करें तो साल जिलें आते हैं। इसमें सागर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, छतरपुर और दतिया है। साल 2018 में कांग्रेस को यही पर हार का सामना करना पड़ा था।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story