मध्य प्रदेश

कटर से गला काट कर की खुदखुशी, मची हड़कप

Shubhra Nandy
20 Dec 2022 3:59 PM IST
कटर से गला काट कर की खुदखुशी, मची हड़कप
x

फाइल फोटो 

इंदौर की छोटी ग्वालटोली थाने से कुछ ही मीटर दूर कल्याण विश्राम गृह होटल में भोपाल निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की गला कटी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंदौर की छोटी ग्वालटोली थाने से कुछ ही मीटर दूर कल्याण विश्राम गृह होटल में भोपाल निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की गला कटी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जब आज सुबह होटल के कर्मचारी कमरा खोलकर सफाई करने पहुंचा तो देखा कि कमरे में रुका हुआ व्यक्ति पलंग पर उल्टे मुंह पड़ा था और उसका गला कटा हुआ था। होटल कर्मचारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरा घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय हॉस्पिटल भिजवा दिया। फिलहाल पूरा मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों से बात करने की कोशिश कर रही है।

दरअसल भोपाल निवासी श्याम सुंदर शर्मा पिछले 4 दिनों से इंदौर की छोटी ग्वालटोली थाने के समीप कल्याण विश्राम होटल में कमरा लेकर रुका हुआ था। वही जब आज मंगलवार की सुबह सफाई कर्मी ने गेट खोलकर देखा तो श्यामसुंदर का पलंग पर उल्टे मुंह खून से सना शव पड़ा हुआ था जिसकी सूचना कर्मचारी ने तुरंत पुलिस और अपने होटल मैनेजमेंट को दी। वही जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो श्यामसुंदर का गला कटा था।
मृतक श्याम सुंदर के पास एक कटर भी पड़ा हुआ था। संभवतः मृतक श्याम सुंदर ने कटर से अपना गला काटकर आत्महत्या की। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं पुलिस ने मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story