- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भारत स्काउट एवं गाइड,...
भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय, जबलपुर द्वारा वर्ष 2021-22 में किये सराहनीय आयोजन

जबलपुर। भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय स्काउटिंग एवं गाइडिंग संगठन है। स्काउट्स एवं गाइड्स एक स्वयंसेवी, गैर-राजनीतिक, शैक्षिक संगठन है, जो हर एक नव जवान को मानवता की सेवा करने का मौका प्रदान करता है, बिना किसी भी तरह के रंग, मूल अथवा जाति भेद के। स्काउट एवं गाइड का उद्देश्य नवयुवकों की पूर्ण शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक क्षमताओं का विकास करना है, जिससे कि वे एक ज़िम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी क्षमताओं के द्वारा स्थानीय, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योगदान कर सकें। आमतौर पर "स्काउट्स एंड गाइड्स" शब्द में बालक तथा बालिकाओं दोनों को ही सम्मिलित किया जाता है। इसके अलावा इन्हें " कब्स एंड बुलबुल" तथा " रोवर्स एंड रेंजर्स" भी कहा जाता है।
पश्चिम मध्य रेल, भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय, जबलपुर द्वारा वर्ष 2021-22 में राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों में स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर एवं लीडरों ने अपनी सहभागिता को निभाते हुए आयोजनों को सफल बनाया है । इस दौरान भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय के साथ साथ जबलपुर, भोपाल एवं कोटा ने भी बराबरी से जिम्मेदारी को निभाया है। भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा राज्य स्तरीय राष्ट्रपति टेस्टिंग कैंप, स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार, राज्य कार्यकारिणी बैठक, राज्य रैली, प्रशिक्षण कोर्स, यूनीट लीडर्स रिफ्रेशर कोर्स और राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव जैसे सभी आयोजनों को प्रमुखता से पूर्ण किया गया। पश्चिम मध्य रेल, भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय, जबलपुर द्वारा वर्ष 2021-22 में आयोजित कार्यकर्मों की प्रमुख झलकियां इस प्रकार है।