मध्य प्रदेश

स्कूल के पिकअप वाहन और बस में टक्कर, एक बच्ची की मौत

Kajal Dubey
20 Dec 2022 11:28 AM IST
स्कूल के पिकअप वाहन और बस में टक्कर, एक बच्ची की मौत
x
रीवा : स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे पिकअप वाहन और बस के बीच आज सुबह टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्ची की मौके पर ही जान चली गई, वहीं तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दर्जनभर बच्चों को चोट आई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। बताया गया, यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ। वहीं दोनों वाहनों की रफ्तार भी काफी तेज रही। घटना पनवार थाना क्षेत्र की है।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया। मौके पर पुलिस बल पहुंचा। गंभीर घायलों को संजय गांधी मेडिकल कालेज भेजा गया है। वहीं कम घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया है। घटना की जानकारी लगते ही आरटीओ विभाग भी जांच में जुट गया है। बता दें कि ठंड बढ़ने से कोहरा की शुरुआत हो गई है। सुबह करीब आठ बजे पिकअप वाहन से छात्रों को लेकर स्कूल जाया जा रहा था। पिकअप में करीब 20 से अधिक बच्चे सवार थे।
Next Story