मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बारिश से हुई फसल का नुकसान सर्वे करें कलेक्टर: सीएम मोहन यादव

SHIDDHANT
3 Feb 2026 8:28 PM IST
मध्य प्रदेश में बारिश से हुई फसल का नुकसान सर्वे करें कलेक्टर: सीएम मोहन यादव
x
Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों बारिश और ओला गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। सीएम मोहन यादव ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जहां-जहां भी ओला-पाला से फसलें प्रभावित हुई हैं, उन जिलों के कलेक्टर्स, सर्वे कराकर तत्काल सहायता राशि किसानों को उपलब्ध कराएं। किसानों के सभी प्रकार के हित सुनिश्चित करने और उनकी आय दोगुना करने के उद्देश्य से ही वर्ष-2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि कृषक कल्याण कृषि वर्ष में मालवा, निमाड़, चंबल और विंध्य अंचलों में कृषि कैबिनेट आयोजित की जाएगी। कृषि के साथ उद्यानिकी, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन जैसी गतिविधियां अपनाने के लिए कृषकों को प्रेरित किया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश में पहली बार राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव आयोजित किया गया। पुष्प उत्पादन और देश-विदेश में फूलों की बेहतर मार्केटिंग व्यवस्था को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदेश में नरवाई प्रबंधन और पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। भावांतर योजना में सरसों और अन्य तिलहन फसलों को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। मूंग के स्थान पर उड़द को प्रोत्साहित करने के लिए नीति बनाई जा रही है। इसके लिए किसानों को प्रेरित करना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि रीवा मेडिकल कॉलेज में 750 बेड की क्षमता वृद्धि की गई है। प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने मंदसौर में श्रीपशुपतिनाथ लोक में विकसित की गई सुविधाओं और प्रतिमा के क्षरण को रोकने के लिए किए गए उपाय को अनुकरणीय बताया। मंदसौर के मल्हारगढ़ में आयोजित ष्अन्नदाता सम्मान समारोहष् में भावांतर योजना में सोयाबीन उत्पादक एक लाख 17 हजार किसानों के खातें में 200 करोड़ रुपए की भावांतर राशि अंतरित की गई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। राजनैतिक विषयों के स्थान पर वित्त आयोग के सुझावों को महत्व देना बजट की विशेषता है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कच्छ में आयोजित श्रण उत्सवश् में टेंट सिटी के माध्यम से की गई ईको-सेंसेटिव आवास व्यवस्था और रोजगार के अवसर सृजित करने के नवाचार सराहनीय हैं। उन्होंने गिर राष्ट्रीय उद्यान में सफारी और रेस्क्यू सेंटर में सिंहों को देखने के लिए किए गए प्रयोगों से प्रेरणा लेते हुए उन्हें प्रदेश में लागू करने की दिशा में गतिविधियां संचालित करने की आवश्यकता बताई।
Tagsमध्य प्रदेशमोहन यादवबारिशओला गिरनाफसल नुकसानकिसान सहायतासर्वेक्षणकृषक कल्याण वर्ष 2026मालवानिमाड़चंबलविंध्यकृषि कैबिनेटउद्यानिकीदुग्ध उत्पादनमत्स्य पालनपुष्प महोत्सवपराली जलाने पर नियंत्रणभावांतर योजनासोयाबीनतिलहनउड़दमेडिकल कॉलेजरीवामंदसौरष्अन्नदाता सम्मान समारोहष्केंद्रीय बजटरोजगार सृजनकच्छ टेंट सिटीगिर राष्ट्रीय उद्यानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story