मध्य प्रदेश

कलेक्टर का आदेश, राजधानी में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का किया ऐलान

Nil dhankar
8 Oct 2021 8:05 PM IST
कलेक्टर का आदेश, राजधानी में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का किया ऐलान
x

DEMO PIC 

ब्रेकिंग

भोपाल। त्योहारों के बीच प्रशासन कोरोना को लेकर भी सतर्क नजर आ रहा है। राजधानी भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने धारा 144 के तहत आगामी आदेश तक नए प्रतिबंध लागू किए हैं। राजधानी के सभी नगरीय क्षेत्रों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन, मेले, धार्मिक चल समारोह को लेकर ये आदेश जारी किए हैं। जहां भीड़ ज्यादा इकट्ठा होती है, वहां प्रशासन सख्ती बरतेगा।।



Next Story