- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कफ सिरप से 6 बच्चों की...
मध्य प्रदेश
कफ सिरप से 6 बच्चों की मौत के बाद कोल्ड्रिफ और नेक्सट्रॉस-डीएस पर रोक, जांच रिपोर्ट का इंतजार
SHIDDHANT
1 Oct 2025 9:46 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा जिले में कथित तौर पर किडनी फेल होने से 6 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। घटना के बाद जिन दो कफ सिरपों (कोल्ड्रिफ और नेक्सट्रॉस-डीएस) को शक के घेरे में लिया गया है, उनकी बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। भोपाल स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट आने तक इन दोनों कफ सिरपों की बिक्री नहीं होगी। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि अभी तक इन दवाओं की सप्लाई सरकारी अस्पतालों में नहीं होती थी, लेकिन एहतियातन प्राइवेट मेडिकल स्टोर्स पर भी कोल्ड्रिफ और नेक्सट्रॉस-डीएस की बिक्री रोक दी गई है।
डॉ. शर्मा ने आगे बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि भोपाल में इन सिरप्स की पहले से बिक्री हो रही थी या नहीं। उन्होंने कहा, "कंपनी के प्रोडक्ट की सेल पर रोक लगाई गई है। पहले यह दवा यहां कितनी मात्रा में बिकी, इसकी भी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।"
जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, भोपाल के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर इन दोनों कफ सिरप्स की सप्लाई पहले से नहीं होती थी। इसके बावजूद सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने शहरभर में रोक लगाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा में बीते दिनों कथित तौर पर इन कफ सिरप्स के सेवन के बाद 6 बच्चों की मौत हो गई थी। मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल है और दवा कंपनियों पर सवाल उठ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल कंपनी के इन दोनों उत्पादों पर सेल रोकने का आदेश जारी कर दिया है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि दवा की क्वालिटी, बैच नंबर और निर्माण प्रक्रिया में कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई। जब तक रिपोर्ट नहीं आती, तब तक कोल्ड्रिफ और नेक्सट्रॉस-डीएस की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी।
Tagsछिंदवाड़ामध्य प्रदेशकिडनी फेल्योरबच्चों की मौतकोल्ड्रिफनेक्सट्रॉस-डीएसकफ सिरपस्वास्थ्य विभागबिक्री रोकदवा सुरक्षामेडिकल स्टोरजांचबैच नंबरदवा क्वालिटीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





