मध्य प्रदेश

मध्‍य प्रदेश में सर्द हवा ने बढ़ाई सिहरन

Kajal Dubey
26 Dec 2022 5:10 AM GMT
मध्‍य प्रदेश में सर्द हवा ने बढ़ाई सिहरन
x
भोपाल : वर्तमान में कोई भी प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी कम होने के कारण अब कोहरे का असर भी कम हो गया है। इसके अतिरिक्त हवा का रुख उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवा के असर से राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात और दिन के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है।
इसी क्रम में रविवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है।
Next Story