- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीएम शिवराज ने किया...
सीएम शिवराज ने किया माइक टेस्ट, कांग्रेस बोली- इसे फुर्सत कहे या मोदी जी का ख़ौफ़….? शेयर किया ये वीडियो

भोपाल: मध्य प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर है। आज फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश वक्ता नरेंद्र सलूजा ने शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है। असल में शिवराज जनजातीय गौरव कार्यक्रम के लिए तैयार मंच पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान शिवराज मंच पर लगे माइक को चेक करने लगे। नरेंद्र सलूजा ने शिवराज के इसी वीडियो को ट्वीट करते हुए उन पर तंज कसा है। सलूजा ने कहा कि इसे फुरसत कहें या मोदी जी का खौफ? सिर्फ इतना ही नहीं नरेंद्र सलूजा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, जब रोम जल रहा था, नीरो बंसी बजा रहा था।
भाषण के शौक़ीन हमारे मामाजी जम्बूरी मैदान के ख़ाली पंडाल में एक दिन पहले माइक पर….
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) November 14, 2021
इसे फुर्सत कहे या मोदी जी का ख़ौफ़….? pic.twitter.com/YBbYSMr0uc
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





