मध्य प्रदेश

इंडियन वेटनरी एसोसिएशन के कार्यक्रम में बोले सीएम, गोमूत्र और गाय के गोबर से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है, देखें पूरा वीडियो

jantaserishta.com
14 Nov 2021 11:39 AM IST
इंडियन वेटनरी एसोसिएशन के कार्यक्रम में बोले सीएम, गोमूत्र और गाय के गोबर से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है, देखें पूरा वीडियो
x

फाइल फोटो 

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंडियन वेटनरी एसोसिएशन के कार्यक्रम में कहा कि गाय के गोबर और गोमूत्र से आर्थिक अर्थव्यवस्था को सुदृढ किया जा सकता है.

शिवराज ने कार्यक्रम में मौजूद वेटनरी डॉक्टर्स को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि 'गाय/बैल इनके बिना काम चल नहीं सकता. सरकार ने तो गौशाला बना दी लेकिन जब तक समाज नहीं जुड़ेगा तब तक सरकारी गौशालाओं से काम नहीं चलेगा. हम मध्य प्रदेश में अलख जगाने की कोशिश कर रहे हैं.'
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 'गाय के गोबर से गोमूत्र से हम चाहें तो खुद की भी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर सकते हैं और देश आर्थिक रूप से सक्षम बना सकते हैं. वह हमको स्थापित करना पड़ेगा.'
अंत मे शिवराज ने कहा कि 'गोपालन में गोबर और गोमूत्र से खाद, कीटनाशक, दवाइयां और अनेकों चीज बन रही है. अब आजकल मध्य प्रदेश के श्मशान घाट में हम कोशिश कर रहे हैं कि लकड़ी ना जले. गोबर से जो गौकाष्ट बनाई जाती है उसका इस्तेमाल हो रहा है हम गोबर खरीद कर उसे कैसे खाद और बाकी चीजें बना सकते हैं उस दिशा में काम कर रहे हैं.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story