मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में कारगिल शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

Shantanu Roy
15 Aug 2022 11:19 AM GMT
मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में कारगिल शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए
x
बड़ी खबर
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के पहले देश में अनूठे भोपाल के शौर्य स्मारक पहुँच कर शहीदों को नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह और सुपुत्र कुणाल सिंह चौहान भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने शौर्य स्मारक परिसर में स्थापित भारत माता की प्रतिमा पर भी नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। शौर्य स्मारक में उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों और नागरिकों ने भी शौर्य स्तंभ और भारत माता की प्रतिमा पर नमन किया। इस मौके राष्ट्र रक्षा की खातिर अपने जीवन का बलिदान करने वाले सैनिकों, सैन्य अधिकारियों के योगदान का स्मरण किया गया। प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थित थे।
Next Story