- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- CM ने बुलाई आपात बैठक,...
CM ने बुलाई आपात बैठक, शिकारियों-पुलिस के बीच मुठभेड़, 3 जवान शहीद

गुना: मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस और काले हिरण के शिकारियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. मृतकों में SI राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम शामिल हैं. बदमाश काले हिरण को मारकर ले जा रहे थे. घटना शुक्रवार देर रात की है. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 9.30 बजे बैठक होगी.
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj, गुना में देर रात हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में निवास में सुबह 9.30 बजे उच्चस्तरीय आपात बैठक लेंगे। बैठक में गृह मंत्री @drnarottammisra जी, सीएस, डीजीपी, एडीजी, पीएस गृह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) May 14, 2022
गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र में 7-8 मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें पुलिस परिवार के जाबांज एसआई राजकुमार जाटव,हवलदार नीलेश भार्गव और सिपाही संतराम जी की मौत हो गई है।1/2 pic.twitter.com/6xlg1zW5Yg
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) May 14, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





