- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- इंदौर में चिलचिलाती...
इंदौर में चिलचिलाती धूप को छुपाएंगे बादल; आने वाले दिनों में बारिश की संभावना

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से गुरुवार को मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल जैसे क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा, ग्वालियर, जबलपुर और कई अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। भोपाल और इंदौर में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम और सीहोर समेत कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। तूफान के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।





