- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Rewa में दो गुटों के...
मध्य प्रदेश
Rewa में दो गुटों के बीच बांसघाट पर झड़प, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा विवाद
Tara Tandi
10 April 2025 6:29 PM IST

x
Rewa रीवा : पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत की सख्ती और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर सक्रिय पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक बड़ी घटना होने से रोक दी. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बांसघाट मोहल्ले में बीती रात करीब 9:00 बजे एक दर्जन से अधिक युवक लाठी-डंडों, चाकुओं और अन्य हथियारों के साथ आपस में झगड़ने लगे.
स्थानीय निवासियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस की मौजूदगी देखते ही युवकों में भगदड़ मच गई.
सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू और उनकी टीम ने घेराबंदी कर कुछ युवकों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं. हालांकि, कुछ युवक मौके से भागने में सफल रहे.
अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो यह झगड़ा एक बड़ी वारदात में बदल सकता था. लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण शहर में संभावित घटना को टाल दिया गया है.
TagsRewa दो गुटोंबीच बांसघाट झड़पपुलिस तत्परताटला बड़ा विवादRewaclash between two groups at Bansghatpolice preparednessmajor dispute avertedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





