मध्य प्रदेश

जल्द करेगें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोड शो

Shreya
13 July 2023 12:46 PM IST
जल्द करेगें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोड शो
x

उज्जैन, (मध्यप्रदेश)। विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 और 17 जुलाई को नागदा में एक रोड शो और जनसभा का आयोजन करने आ रहे है। साथ ही मुख्यमंत्री उन्हेल नगर में भी रोड शो और जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

जिसको लेकर जिला कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार और एसपी सचिन शर्मा ने उन्हेल से नागदा पहुंच कर चिंहित जगहों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता और नगर परिषद अध्यक्ष से चर्चा की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कई प्रकार के विकास कार्यो का लोकार्पण भी करेंगे।

Next Story