मध्य प्रदेश

ग्रीन बॉन्ड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी इंदौर को बधाई

Teja
11 Feb 2023 4:38 PM IST
ग्रीन बॉन्ड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी इंदौर को बधाई
x

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर नगर निगम के नवाचार ग्रीन बॉन्ड की सफलता पर इंदौर को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।श्री चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि इंदौर नगर निगम ने अपना बिजली का खर्चा कम करने के लिए खरगोन जिले के जलूद, जहां से नर्मदा जल आता है, वहां सोलर पावर प्लांट लगाने का विचार किया।

उन्होंने तय किया कि इसके लिए राशि एकत्रित करने के लिए ग्रीन बॉन्ड जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर ने ग्रीन बॉन्ड जारी किया, जो कल ढाई घंटे के अंदर ही ओवर प्राइस हो गया। कल लगभग 650 करोड़ रुपए से ज्यादा के बॉन्ड भरे गए। अभी दो दिन और शेष हैं। जरूरत थी 244 करोड़ रुपए की, कुुल 305 करोड़ रुपए में यह पूरा पावर प्लांट लगेगा।

चौहान ने कहा कि लोगों ने इंदौर पर और विशेषकर मध्यप्रदेश में जो हरितक्रांति के लिए काम हो रहा है, उस पर विश्वास करके अपनी तरफ से बॉन्ड भरे। इससे शहरों को विकसित करने की एक नई राह मिली है।

इस तरह के बॉन्ड बाकी शहरों में भी जारी करके विकास के लिए धन जुटाया जा सकता है और ग्रीन एनर्जी का उत्पादन करके पर्यावरण को भी संरक्षित करने का काम हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए इंदौर, इंदौर नगर निगम, जनप्रतिनिधियों को और वहां की जनता को बधाई देते हैं।



सोर्स :-नवयुग संदेश

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story