- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मुख्यमंत्री शिवराज...
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह शामिल हुए
Harrison
19 Sep 2023 2:35 PM GMT

x
भोपाल | भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में आज महाकोशल की यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह शामिल हुए। यह यात्रा सागर के नरयावली से शुरू होकर बंडा पहुंची । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा में भी शामिल हुए।
उनके साथ मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और उषा ठाकुर विदिशा के बासौद से विदिशा नगर पहुंचेंगे। इधर, विंध्य क्षेत्र में आज यात्रा छतरपुर के राजनगर से शुरू होगी। इस यात्रा में मंत्री राजेंद्र शुक्ल और वरिष्ठ नेता प्रभात झा शामिल रहेंगे। मालवा क्षेत्र की यात्रा में झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और प्रदेश के मंत्री कमल पटेल और ओपीएस भदौरिया बैतूल के करेपानी से लेकर मुलताई तक जनता के बीच पहुंचेंगे। इंदौर संभाग की यात्रा का आज विश्राम रहेगा।
TagsChief Minister Shivraj Singh Chauhan was joined by Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami and state minister Bhupendra Singh.ताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday's NewsNew News

Harrison
Next Story