मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी से वापस लौटे भोपाल

Shreya
21 July 2023 6:08 AM GMT
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी से वापस लौटे भोपाल
x

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को उज्जैन के नागदा के प्रवास पर थे। इस दौरान उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री चौहान को सड़क मार्ग से भोपाल लौटना पड़ा।

घटना गुरुवार रात नौ बजे के आसपास की है। मुख्यंत्री चौहान नागदा में रोड शो और जनसभा को संबोधित कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से नागदा से भोपाल के लिए रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि हेलिकाप्टर के पास आकाशीय बिजली गिरने से तकनीकी खराबी आई थी। हालांकि, मौके पर ड्यूटी पर तैनात बिरलाग्राम थाना प्रभारी ने इस बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि केवल तकनीकी खराबी थी। इस कारण मुख्यमंत्री बाय रोड से भोपाल गए।

Next Story