मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चरण पादुका कार्यक्रम में शामिल हुए

Ashwandewangan
22 Aug 2023 5:34 PM IST
मुख्यमंत्री चरण पादुका कार्यक्रम में शामिल हुए
x
चरण पादुका कार्यक्रम
श‍िवपुरी । मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने जिले के पोहरी में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया।मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत हितलाभ वितरण कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर 77 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्‍होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि विकास की दौड़ में जो पिछड़ गए हैं उन सभी को समान अवसर प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में श‍िवराज ने मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाकर साड़ी, पानी की बॉटल, छाता आदि सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य स‍िंंधि‍या, मंत्री विजय शाह, सुरेश धाकड़, महेंद्र सिसोदिया सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story