- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मुख्यमंत्री ने जेपी...
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा को चार मेडिकल कॉलेजों की नींव रखने के लिए किया आमंत्रित
SHIDDHANT
3 Dec 2025 11:54 PM IST

x
Delhi दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें राज्य में चार नए मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखने के लिए आमंत्रित किया। इंदौर लोकसभा सांसद शंकर लालवानी के साथ सीएम मोहन यादव ने देर शाम संसद भवन में जेपी नड्डा से मुलाकात की।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पन्ना, कटनी, धार और बैतूल जिलों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत कॉलेज बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से चार नए मेडिकल कॉलेजों की नींव रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और दिसंबर के आखिरी हफ्ते तक वह मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे।
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।"
उन्होंने आगे लिखा, "इस अवसर पर मध्यप्रदेश में पीपीपी मॉडल पर आधारित 4 नए मेडिकल कॉलेजों के भूमिपूजन समारोह में आगमन हेतु सादर आग्रह किया। राज्य सरकार ने हर कॉलेज के लिए 1 रुपए की मामूली दर पर 25 एकड़ जमीन दी है। अप्रैल की शुरुआत में सरकार ने इन्वेस्टर्स के लिए जमीन देने की पॉलिसी की घोषणा की और कैबिनेट से मंजूरी ले ली।
जिला अस्पतालों को पीपीपी से बने मेडिकल कॉलेजों में ट्रांसफर करने में आसानी के लिए भी बदलाव किए गए।
Tagsमध्य प्रदेशमोहन यादवजेपी नड्डाचार नए मेडिकल कॉलेजपन्नाकटनीधारबैतूलपीपीपी मॉडलस्वास्थ्य शिक्षाभूमिपूजनसांसद शंकर लालवानीकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीमेडिकल शिक्षा विस्तारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





