मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने मप्र के गौरव किशोर कुमार की जयंती पर किया नमन

Shantanu Roy
4 Aug 2022 11:46 AM GMT
मुख्यमंत्री चौहान ने मप्र के गौरव किशोर कुमार की जयंती पर किया नमन
x
बड़ी खबर

भोपाल। प्रसिद्ध पार्श्वगायक और हिन्दी फिल्मों में अभिनय से अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता स्वर्गीय किशोर कुमार की गुरुवार को जयंती है। इस मौके पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें नमन करते हुए कहा है कि अपनी गायकी और अभिनय से लोगों के जीवन में उत्साह एवं उल्लास का नया रंग भरने वाले खण्डवा के लाल, मध्यप्रदेश के गौरव को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि जिंदगी को जिंदादिली के साथ जीने वाले, महान गायक, अभिनेता स्व. किशोर कुमार जी की जयंती पर सादर नमन् करता हूं। अपनी गायकी और अभिनय से लोगों के जीवन में उत्साह एवं उल्लास का नया रंग भरने वाले खण्डवा के लाल, मध्यप्रदेश के गौरव को सदैव याद किया जाएगा।

नरोत्तम मिश्रा ने भी किशोर दा को जयंती पर किया याद
प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने भी स्वर्गीय किशोर कुमार को याद किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश की माटी के महान सपूत, भारतीय सिनेमा के सदाबहार गायक व हरफनमौला कलाकार श्रद्धेय किशोर कुमार जी की जयंती पर सादर नमन। अपनी विलक्षण गायकी और नैसर्गिक अभिनय शैली से आप सदैव अपने करोड़ों प्रशंसकों की स्मृतियों में अमर रहेंगे। श्रद्धेय किशोर कुमार जी की स्मृति में प्रदेश सरकार ने प्रति वर्ष दिए जाने वाले राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना की है।
सारंग ने दी श्रद्धांजलि
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने किशोर दा को नमन करते हुए ट्वीट किया है- मैं हूँ झूम-झूम झुमरू ...। अपनी अनूठी आवाज और विशिष्ट अभिनय शैली से लोगों के हृदय में अलग स्थान बना लेने वाले महान गायक एवं अभिनेता और मध्यप्रदेश के रत्न किशोर कुमार जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story