मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को जयंती पर किया नमन

Shreya
14 July 2023 11:03 AM GMT
मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को जयंती पर किया नमन
x

भोपाल: राजनीति के संत कहे जाने वाले मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की आज शुक्रवार को जयंती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा राजनीति के संत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, हमारे अग्रज, श्रद्धेय कैलाश जोशी जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ। आदरणीय जोशी जी के जीवन का हर क्षण प्रदेश, देश और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से वे सदैव हमारे अंतःकरण में जीवित रहेंगे। कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हाटपीपलिया जिला देवास में हुआ था।

वे वर्ष 1977-78 में प्रदेश के मुख्यमंत्री, 8 बार विधायक, 2 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे। वे जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनका निधन 24 नवम्बर 2019 को हुआ।

Next Story