- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मुख्यमंत्री चौहान ने...
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री चौहान ने समाजसेवी डॉ. बिंदेश्वर पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया
Harrison
16 Aug 2023 12:56 PM GMT

x
भोपाल | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन के संस्थापक और प्रसिद्ध समाजसेवी पद्म भूषण डॉ. बिंदेश्वर पाठक के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पाठक का जीवन समाज के उत्थान को समर्पित था। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने में अद्वितीय योगदान दिया। स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
TagsChief Minister Chouhan expressed condolence on the death of social worker Dr. Bindeshwar Pathakजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTA NEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDI NEWSINDIA NEWSKHABARON KA SISILATODAY'S BREAKING NEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPER

Harrison
Next Story