मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, कदम और जामुन के पौधे लगाए

Deepa Sahu
19 Sept 2023 4:07 PM IST
मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, कदम और जामुन के पौधे लगाए
x
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में पर्यावरण प्रेमी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और खिलाड़ियों के साथ पीपल, कदम और जामुन के पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण में मुरैना निवासी सुश्री अनन्या शर्मा पचौरी ने जन्म दिवस के अवसर पर पौध-रोपण किया। श्री सुधारकर शर्मा, श्री गोविन्द त्यागी, श्रीमती पूजा त्यागी, श्रीमती पार्वती नरवरिया, सुश्री आयुषी लोधी, अर्थ नरवरिया, अनवि नरवरिया और विनायक त्यागी भी पौध-रोपण में शामिल हुए। सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री शक्ति चौहान, श्री रामेश्वर चौहान, श्री राजेश चौहान और सुश्री अनीता मिश्रा भी उपस्थित थे। टीवी पत्रकार श्री आमिर खान ने धर्मपत्नी श्रीमती अस्फिया खान और परिवार के सदस्यों के साथ जन्म दिवस पर पौध-रोपण किया। राष्ट्रीय स्तर पर जीवन रक्षा श्रेणी में तैराकी की स्वर्ण पदक विजेता कु. महक ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौधे लगाए। कु. महक ने जून माह में बंगलुरू में हुई रेस्क्यू इंडिया 2023 नेशनल लेवल स्विमिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड के साथ सिल्वर और ब्रांज मैडल भी जीता है।
Next Story