- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Chhindwara : आकाशीय...
मध्य प्रदेश
Chhindwara : आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, चार घायल
Tara Tandi
19 Jun 2024 10:57 AM IST

x
Chhindwara छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा में मानसून आने से पहले आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। दो अलग-अलग स्थान पर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक गाडरी ढाना में रहने वाली राया भलावी पति विशन भलावी (55) 3 बजे खेत में बुवाई करने गए थे, इस दौरान बारिश होने के कारण वह पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से राया की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुखवती कुमरे पति मालचंद कुमरे (50), खजरीतरुण उइके (9), कुणाल उइके (10), युग भलावी (7), शिवा कुमरे (12), चिरौंजी पवार (45), अनिकेत पवार (20) बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
TagsChhindwara आकाशीय बिजलीगिरने दो मौतचार घायलChhindwara: Two killedfour injured due to lightning strikeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





