- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Chhindwara: विजयगढ़ के...
Chhindwara: विजयगढ़ के पास बावड़ी और नदी की सफाई अभियान

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के गुरुवारको विकासखंड मोहखेड़ की ग्राम पंचायत देवगढ़ में विजयगढ़ के पास स्थित पुरानी बावड़ी एवं नदी की जनभागीदारी से साफ-सफाई एवं गाद निकालने का कार्य प्रारंभ किया गया।
इस दौरान म.प्र. जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवगढ़ के अध्यक्ष पंकज गाडरे ने जल गंगा संवर्धन अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिले में इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां परिषद के माध्यम से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर उनमें जल बचाने की भावना विकसित करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है तथा उन्हें इसके लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है। साथ ही छोटी-छोटी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत मोहखेड़ के सीईओ दिनेश करपे, एई अभिषेक वर्मा, इंजीनियर अजय आगरे, ग्राम पंचायत देवगढ़ के सरपंच बलदेव धुर्वे, सचिव सुरेश कोडले, रोजगार सहायक सुनील पाठे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवगढ़ के सदस्य एवं सीएमसीएलडीपी एमएसडब्ल्यू द्वितीय वर्ष के छात्र पंकज गाडरे सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित जनों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए जल की प्रत्येक बूंद को सहेजने का संदेश दिया गया तथा आगामी समय में वृहद स्तर पर पौधारोपण करने की बात कही गई।





