मध्य प्रदेश

Chhindwara : धबई गांव में पैसों के विवाद में मजदूर ने साथी की कर दी हत्या

Tara Tandi
19 July 2024 11:43 AM IST
Chhindwara : धबई गांव में पैसों के विवाद में  मजदूर ने साथी की कर दी हत्या
x
Chhindwara छिंदवाड़ा : जिले के सिंगोड़ी के धबई गांव में पैसों के विवाद में एक मजदूर ने साथी की हत्या कर दी। रात करीब आठ बजे दोनों के बीच नशे में विवाद हुआ था, जिसके बाद एक ने पत्थर मारकर दूसरे को घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में उसकी मौत हो गई।
सिंगोड़ी पुलिस के अनुसार धगई निवासी 28 साल का नीलकमल पिता जगदीश सल्लाम अपने दोस्त संजू भलावी के साथ गांव में मजदूरी का काम करता था। दोनों तीन दिन से एक खेत में किसान के यहां कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। बुधवार को दोनों को मजदूरी मिली तो संजू ने अधिक पैसा रख लिया और नीलकमल को घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद नीलकमल शराब के नशे में संजू के घर पहुंचा और पैसों की मांग की। इस दौरान संजू भी नशे में था। पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद के बीच संजू ने एक पत्थर उठाकर नीलकमल को मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीलकमल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे नागपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी संजू भलावी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Next Story