मध्य प्रदेश

Chhindwara: आग ने ली बुजुर्ग की जान, दर्दनाक घटना

Admindelhi1
31 March 2026 12:56 PM IST
Chhindwara: आग ने ली बुजुर्ग की जान, दर्दनाक घटना
x
"घर में आग लगने से बुजुर्ग की मृत्यु"

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की डूंगरिया पुलिस चौकी अंतर्गत खापा स्वामी गांव में सोमवार दोपहर घर में आग लगने से एक बीमार बुजुर्ग की पलंग पर लेटे-लेटे जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 75 वर्षीय मदन डहरिया के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार वे पिछले करीब पांच वर्षों से बीमार थे और चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण ज्यादातर समय पलंग पर ही रहते थे। सोमवार दोपहर घर के अंदर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय वे घर में अकेले थे, जिससे समय पर मदद नहीं मिल सकी।

सूचना मिलते ही डूंगरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है और मर्ग कायम कर लिया है।

Next Story